what is Computer (कंप्यूटर क्या है?)

INTRODUCTION : Computer जिसे हिन्दी में संगणक या अभिकल्रित्र एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो उपयोगकर्ता से input लेता है, दिए गए input को प्रोसेस करता है और उपयोगी जानकारी के रूप में आउटपुट उत्पन्न करता है। एक कंप्यूटर विभिन्न रूपों जैसे डेटा, प्रोग्राम और उपयोगकर्ता उत्तर में input स्वीकार करता है। डेटा उन कच्चे विवरणों को संदर्भित करता है जिन्हें कुछ उपयोगी जानकारी उत्पन्न करने के लिए संसाधित करने की आवश्यकता होती है। प्रोग्राम निर्देशों के उस सेट को संदर्भित करते हैं जिन्हें कंप्यूटर द्वारा अनुक्रमिक या गैर-अनुक्रमिक तरीके से निष्पादित किया जा सकता है। आमतौर पर कंप्यूटर को Calculating डिवाइस माना जाता है | वास्तव में कंप्यूटर का आविष्कार करने का मूल उद्देश्य तेजी से गणना करने वाली मशीन बनाना था।
Full form Of Computer ( कंप्यूटर का पूरा नाम )
C = Commonly
O = Operated
M = Machine
P = Particular
U = Use For
T = Technical
E = Education
R = Research
“अर्थात कंप्यूटर एक कॉमन ऑपरेटिंग मशीन है, जिसका उपयोग तकनीकी और शैक्षिक अनुसंधान के लिए किया जाता है।”
Table of Contents
Definition of Computer ( कंप्यूटर की परिभाषा )

“Computer” शब्द Latin भाषा के शब्द “Compute” से लिया गया है, जिसका अर्थ है, “गणना करना”। यह एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो user से row data को input के रूप में लेता है और इन डेटा को प्रोग्राम के नियंत्रण में processes करता है और output देता है, और भविष्य में उपयोग के लिए output को save करता है। यह संख्यात्मक और गैर-संख्यात्मक (Arithmetical and logical) दोनों गणनाओं को processes कर सकता हैInput: input device से computer में दर्ज की गई Raw Information है। यह अक्षरों, संख्याओं, चित्रों आदि का संग्रह है।
- Process: Process दिए गए निर्देश के अनुसार data का संचालन है। यह पूरी तरह से Computer System की internal Process है|
- Output: Output computer द्वारा डाटा processing के बाद दिया गया processed data है। output को Result भी कहा जाता है. हम इन परिणामों को भविष्य में उपयोग के लिए Storage devices में save कर सकते हैं।
THE CHARACTERISTICS OF COMPUTER ( कंप्यूटर की विशेषताए )

कंप्यूटर की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
- Automatic ( स्वचालित ) :
Computer एक Automatic machine है, क्योंकि यह मानवीय हस्तक्षेप के बिना स्वयं काम करती हैं। automation किसी दिए गए कार्य को automatic करने की क्षमता है। एक बार जब Computer एक program प्राप्त कर लेता है यानी program Computer मेमोरी में Store हो जाता है, तो प्रोग्राम और निर्देश मानव संपर्क के बिना प्रोग्राम निष्पादन को नियंत्रित कर सकते हैं।
- Accuracy ( सटीकता ) :
सामान्यत: कम्प्यूटर अपना कार्य बिना किसी गलती के करता है। बेशक, कंप्यूटर त्रुटियाँ करते हैं, लेकिन ये लगभग हमेशा दोषपूर्ण प्रोग्राम या गलत डेटा इनपुट के कारण होती हैं।
- Speed (गति):
कंप्यूटर का सबसे ज्यादा महत्व अपनी तेजी से कार्य करने की क्षमता के कारण है कंप्यूटर किसी भी कार्य को बहुत तेजी से कर सकता है एक शक्तिशाली कंप्यूटर प्रति सेकंड कई अरब सरल अंकगणितीय ऑपरेशन करने में सक्षम है। सामान्य कंप्यूटर सेकेण्ड के एक लाखवे हिस्से यानि माइक्रोसेकेण्ड (10)-9 में काम करते है|
- Diligence (दृढ़ता):
यदि उचित वातावरण में इसे प्रयोग में लाया जाये तो, कंप्यूटर किसी भी कार्य को निरंतर कई घंटो, दिनों, महीनो, वर्षो तक कर सकता है |
- व्यापक उपयोगिता (Versatility) :
कम्प्यूटर अपनी सार्वभौमिकता अर्थात हर जगह उपयोग में लाए जा सकने के गुण के कारण बड़ी तेजी से साडी दुनिया में छाता जा रहा है | कंप्यूटर गणितीय कार्यो को संपन्न करने के साथ – साथ व्यवसायिक कार्यो तथा मनोरंजन के लिए भी किया जाता है | कंप्यूटर के साथ कई device जोड़कर उसे और अधिक उपयोगी बना दिया गया है|
- उच्च संग्रह क्षमता (High Storage Capacity):
कंप्यूटर में मनुष्य की तुलना में बहुत अधिक भंडारण क्षमता होती है। कम्प्यूटर लाखों शब्दों को बंहुत कम स्थान में संग्रह करके रख सकता है। यह बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर कर सकता है। यह किसी भी प्रकार का डेटा जैसे चित्र, वीडियो, टेक्स्ट, ऑडियो आदि संग्रहीत कर सकता है
- Realibility ( विश्सनीयता ):
कम्प्यूटर में त्रुटिरहित तीव्र गति से गणना करने की क्षमता, अधिक data स्टोर करना, स्वचालन और लगातार कार्य करने की क्षमताएं विद्यमान है, यही क्षमताएं कम्प्यूटरों को आज विश्वसनीय बनाते हैं।
कम्प्यूटर की सीमाएँ (Limitations of Computers)
कम्प्यूटर ने निसंदेह मानव जीवन को सहज बनाने में अभूतपूर्ण योगदान दिया है। आज तक के सभी आविष्कारो में कम्प्यूटर का आविष्कार सबसे महत्वपूर्ण माना जा सकता है। कम्प्यूटर की क्षमताएँ ही आज इसकी लोकप्रियताए का मुख्य कारण हैं। किन्तु किसी नही मानव निर्मित प्रणाली की सीमाएँ या शमताएँ हो सकती हैं। इसके बगैर किसी प्रणाली की कल्पना शायद नही की जा सकती है। अतः कम्प्यूटर की कमियों को भी जानना आवश्यक है। इसकी कमिया इस प्रकार हैं-

- बुद्धिमकता की कमी (No IQ ):
कम्प्यूटर एक मशीन है। इसका कार्य प्रोग्रामों के निर्देशों को कार्यान्वित करना है, इसका I.Q. शून्य है. कंप्यूटर को यह बताना होता है, की क्या करना है और किस क्रम में करना है। यह अपना निर्णय स्वयं नहीं ले सकता।
- कोई भावना नहीं (No Fallings):
कंप्यूटर में कोई भावना नहीं होती है क्योंकि यह मशीन हैं। हम अपनी भावनाओं, स्वाद, कार्य, ज्ञान और अनुभव के आधार पर अक्सर अपने आज के जीवन में कुछ निर्णय लेते हैं, लेकिन कंप्यूटर बिल्कुल वैसे ही चलता है जैसे हमने निर्देश दिए हैं।
- डाटा संरक्षण में सावधानी (Caution in data protection) :
कम्प्यूटर में data संरक्षरण में अत्यंत सावधानी रखनी होती हैं अन्यथा सम्पूर्ण data असावधानी से नष्ट हो सकता है।
- बिजली पर निर्भरता (dependence on electricity) :
Electronic device होने के कारण यह विद्युत से ही चलाया जा सकता है। बिना बिजली के यह बेकार उपकरण ही है।
- वातावरण (Environment) :
कंप्यूटर का ऑपरेटिंग वातावरण धूल रहित और उपयुक्त होना चाहिए।
More...
MCU DCA PGDCA Time Table May 2025 (Download PDF)
Makhanlal Chaturvedi University MCU DCA PGDCA Time Table May 2025 (1st & 2nd Semester) Updated: 15…
May 15, 2025 1 CommentDCA PGDCA MCU Result 2025
MCU DCA PGDCA Result 2024: सीधा जाने Makhanlal Chaturvedi University (MCU) द्वारा DCA और PGDCA…
March 2, 2025 0IP Address क्या होता है? अपने फोन या कंप्यूटर का IP कैसे पता करें?
IP Address क्या होता है? अपने फोन या कंप्यूटर का IP कैसे पता करें? IP…
February 26, 2025 0What is an IP Address? How it works? Definition and Explanation
What is an IP Address? इंटेरनेट की दुनिया में अगर आपने कदम रखा हुआ है…
February 26, 2025 0DNS कैशिंग क्या है? DNS कैश को कैसे क्लियर करें?
DNS केशिंग क्या है ? DNS कैशिंग क्या है? और यह कैसे काम करता है?…
February 24, 2025 0